Uncategorized

कूलिंग नहीं कर रहा है AC? बिना इंजीनियर बुलाए ऐसे कर सकते हैं घर पर ही ठीक

आज हम आपको घर पर AC ठीक करने के उपाय बताएंगे। यानी अगर AC कूलिंग नहीं कर रहा तो इससे संबंधित ही कुछ समस्याएं हो सकती हैं

गर्मियां आते ही Air Conditioning (AC) की डिमांड भी तेजी से बढ़ने लग गई है। साथ ही AC के इंजीनियर्स भी इस मौसम में काफी बिजी हो जाते हैं। ऐसे में कई बार AC ठीक करने वाले इंजीनियर भी नहीं मिलते और अगर मिलते हैं तो पैसे बहुत ज्यादा मांगते हैं। आज हम आपको घर पर AC ठीक करने के उपाय बताएंगे। यानी अगर AC कूलिंग नहीं कर रहा तो इससे संबंधित ही कुछ समस्याएं हो सकती हैं और इन समस्याओं से आप घर पर ही छुटकारा पा सकते हैं।

सर्विस नहीं करवाने से होती है कम कूलिंग-

सबसे पहले आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप हर सीजन में अपने AC की सर्विसिंग करवाएं। अगर किसी कारण से आप सर्विस नहीं करवा पाएं हैं तो इसे आप बहुत आसानी से घर पर भी कर सकते हैं। Window AC की सर्विस करने का सबसे आसान तरीका है कि आप उसके एयर फिल्टर साफ कर लें। ऐसा करने से भी आपको राहत मिलेगी और एसी का एयरफ्लो भी काफी बढ़ जाएगा। Split AC की सर्विसिंग भी आप ऐसे ही कर सकते हैं। Indoor Unit के एयर फिल्टर साफ करने के बाद आपको Outdoor Unit भी साफ करनी होती है, जिसे आप पानी से धो भी सकते हैं।

कूलिंग कंडेंसर की सफाई-

कभी भी AC कूलिंग कम करता है तो इसके पीछे की मुख्य वजह कूलिंग कंडेसर का गंदा होना भी होता है। कूलिंग कंडेंसर को आम भाषा में कूलिंग कॉयल भी कहते हैं। Split AC के Indoor Unit में ये कूलिंग कॉयल होती है जबकि Window AC के सबसे आगे वाली कूलिंग कॉयल होती है। आप कूलिंग कॉयल को आसानी से टूथ ब्रश से भी साफ कर सकते हैं। लेकिन इसे साफ करते हुए जोर आजमाने से बचना चाहिए।

धूप में Outdoor नहीं रखना चाहिए-

आमतौर पर Split AC में देखा जाता है कि इसका Outdoor धूप में रखा होता है। कई बार धूप में Outdoor रखा होने से इसकी कूलिंग कम होना शुरू हो जाती है। ये समस्या मुख्य रूप से पुराने AC में देखी जाती है। क्योंकि कुछ समय बाद AC का कंप्रेसर कमजोर हो जाता है। तो अगर आपको भी Split AC की कूलिंग कम लग रही है तो कुछ ऐसा उपाय कर सकते हैं कि Outdoor Unit पर डायरेक्ट धूप न जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *